Site icon Navpradesh

BREAKING: सिंधिया के शामिल होने से भाजपा के ये बड़े नेता नाराज, पार्टी से…

jyoriraditya scindia, prabhat jha unhappy, navpradesh,

jyotiraditya scindia, prabhat jha unhappy

नई दिल्ली/नवप्रदेश। ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyoriraditya scindia) के भाजपा में शामिल होने से भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रभात झा (prabhat jha unhappy) भाजपा द्वारा राज्यसभा नहीं भेजे जाने को लेकर भी बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रभात झा का मध्य प्रदेश से राज्यसभा का कार्यका अप्रैल में खत्म हो रहा है।

पहले मीडिया में कुछ ऐसी भी खबरें आई कि वे भाजपा से इस्तीफा देने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। बता दें कि प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। सिंधिया के कांग्रेस में रहते प्रभात झा सिंधिया पर काफी ज्यादा हमलावर हुआ करते थे। भाजपा में प्रभात झा को ही सिंधिया का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता था। ऐसे में सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से प्रभात झा (prabhat jha unhappy) को नाराज बताया जा रहा है।

 

Exit mobile version