Job Fair Chhattisgarh : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी सीधी भर्ती
जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम (Job Fair Chhattisgarh) से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजन किया जाएगा।
प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन (Job Fair Chhattisgarh) करेंगे। एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद, स्टील फिक्सिंग के 50 पद तथा इलेक्ट्रिकल के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रहेगी। कार्यस्थल पनवेल, मुंबई होगा। प्रशिक्षण उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ आवास सुविधा प्रदान की जाएगी।
वहीं लिविवान सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेम्बली क्वालिटी के 100 पद, 30 पद (महिला), 100 पद (महिला) और 100 पद (पुरुष) पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थी के 200 पद (Job Fair Chhattisgarh) भी शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, आईटीआई अथवा अन्य डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होगी। चयनित अभ्यर्थियों को आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यस्थल चेन्नई, तमिलनाडु रहेगा।
प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।
