छत्तीसगढ़जॉब्स

Job Camp Chhattisgarh : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, निजी क्षेत्र में 75 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन (Job Camp Chhattisgarh) किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी नियोजक द्वारा कुल 75 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=DJlcOyLuBCA

कैम्प में 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची और प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित (Job Camp Chhattisgarh) होना होगा। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सभी पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर कैम्प में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.एम. फिश सीड कल्टीवेशन प्राइवेट लिमिटेड (मंडल एग्रोवेट्स प्राइवेट लिमिटेड), इंडस्ट्रियल एरिया सिरगिट्टी, बिलासपुर द्वारा भर्ती की जाएगी। इसमें सुपरवाइजर के 20 पद, मैनेजर के 5 पद और लेबर के 50 पदों सहित कुल 75 पदों पर चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से ही पूरी की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=QfFeGsF_IWk

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला में संपर्क (Job Camp Chhattisgarh) कर सकते हैं। इसके अलावा तीरथराम मरकाम (मो. 9754094200) और सुरेश बेहरा (मो. 7389504991) से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button