छत्तीसगढ़

Job Camp : 24 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, निजी कंपनी में 55 पदों पर भर्ती का मौका

जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बेमेतरा द्वारा 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित (Job Camp) किया जाएगा।

यह कैम्प संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के कक्ष क्रमांक 64 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जहां इच्छुक अभ्यर्थी सीधे कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क कर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

https://youtu.be/rv3v2wwuf_g

इस रोजगार कैम्प में रायपुर स्थित निजी संस्था PUSKAL AGREETECH LTD द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी ने सेल्स ऑफिसर के 35 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए बी.एससी. एग्रीकल्चर की योग्यता निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान (Job Camp) किया जाएगा। इसके साथ ही सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिनके लिए वेतनमान 12,000 रुपये से 24,000 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।

जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कैम्प केवल रोजगार के इच्छुक युवाओं और निजी कंपनी के बीच एक मंच के रूप में कार्य करेगा। चयन प्रक्रिया, कार्य की शर्तें और वेतन से संबंधित अंतिम निर्णय कंपनी द्वारा ही लिया जाएगा।

https://youtu.be/OK4pPqV1F1Y

रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और सभी शैक्षणिक मूल दस्तावेज (Job Camp) साथ लाने होंगे। अधिकारियों ने युवाओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

इस पहल से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और निजी क्षेत्र में कैरियर बनाने का अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button