Jio 149 Recharge Plan Details : मात्र 149 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और JioHotstar फ्री, क्रिकेट प्रेमियों की हुई मौज

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर अपने सस्ते प्लान्स से बाजार में हलचल मचा (Jio 149 Recharge Plan Details) दी है। खास तौर पर उन यूजर्स के लिए जो कम कीमत में एंटरटेनमेंट और डेटा का कॉम्बो तलाश रहे हैं,

जियो ने 149 रुपये का एक स्पेशल क्रिकेट पैक पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको न केवल 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, बल्कि ‘JioHotstar’ का सब्सक्रिप्शन भी पूरी तरह फ्री दिया जा रहा है।

डेटा की टेंशन खत्म, साथ में मनोरंजन का तड़का (Jio 149 Recharge Plan Details)

जियो ने इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर ‘क्रिकेट डेटा पैक’ की कैटेगरी में रखा है। अगर आप दिन भर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और आपका डेली डेटा कोटा खत्म हो जाता है, तो यह प्लान आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

149 रुपये के इस रिचार्ज में यूजर्स को कुल 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हालांकि, यह एक डेटा एड-ऑन पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है, लेकिन इसकी वैलिडिटी पूरे एक महीने (30 दिन) की है।

3 महीने तक फ्री में देखें फिल्में और क्रिकेट (Jio 149 Recharge Plan Details)

इस प्लान का असली ‘मास्टरस्ट्रोक’ इसका ओटीटी बेनिफिट है। जियो अपने ग्राहकों को इस सस्ते प्लान के साथ पूरे 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है।

इसका मतलब है कि आप आने वाले तीन महीनों तक जियो हॉटस्टार पर लाइव क्रिकेट मैच के साथ-साथ अपनी पसंदीदा वेब सीरीज और ब्लॉकबस्टर मूवीज का मजा ले सकते हैं। इतनी कम कीमत में तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मिलना इसे मार्केट का सबसे किफायती प्लान बनाता है।

अगर डेटा ज्यादा चाहिए, तो 195 वाला प्लान भी है बेस्ट

जियो ने सिर्फ 149 रुपये ही नहीं, बल्कि एक और प्रीमियम डेटा पैक 195 रुपये में उतारा (Jio 149 Recharge Plan Details) है। इस पैक में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 15GB डेटा मिलता है।

149 रुपये वाले प्लान की तरह इसमें भी 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाता है। ज्यादा डेटा चाहने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

कॉलिंग के लिए जियो का ‘वैल्यू पैक’

अगर आप ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिले, तो जियो का 189 रुपये वाला वैल्यू पैक आपकी पहली पसंद हो सकता है।

इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री एसएमएस और कुल 2GB डेटा मिलता (Jio 149 Recharge Plan Details) है। कम खर्च में सिम कार्ड एक्टिव रखने और कॉलिंग करने वालों के लिए यह कंपनी का सबसे लोकप्रिय प्लान बना हुआ है।

Exit mobile version