Jharkhand Scholars UK : सीएम आवास में ज्ञान की संगोष्ठी: विदेशों में पढ़ रहे झारखंड के स्कॉलर्स से मिले हेमंत सोरेन

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास सोमवार को एक खास मुलाकात का साक्षी बना, जब झारखंड के मेधावी स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार (Jharkhand Scholars UK) भेंट की। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि राज्य की शिक्षा यात्रा और वैश्विक क्षितिज पर झारखंड की बढ़ती उपस्थिति पर गंभीर संवाद का अवसर बनी।
यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत डॉ. रेजिना हांसदा (University of Edinburgh), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (Oxford University एवं International Institute of Social Studies), माधुरी खलखो (SOAS, UK), रूबी हेंब्रम (London School of Economics) और नोलीना मिंज (University of St. Andrews) ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। स्कॉलर्स ने कहा कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं के कारण आज झारखंड के छात्र वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
मुलाकात के दौरान ‘मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ को लेकर भी चर्चा हुई। स्कॉलर्स ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2050 तक इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक झारखंडी छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के अवसर प्राप्त (Jharkhand Scholars UK) करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी विद्यार्थियों को पीएचडी और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड जैसे वैश्विक संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिवर्ष 25 छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे हैं और भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्कॉलर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां राज्य के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उनकी विदेश यात्रा के दौरान छात्रवृत्ति के लाभार्थियों से हुई मुलाकात ने राज्य के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो सामाजिक सशक्तिकरण और दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखता है।
इस संवाद के अंत में स्कॉलर्स ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि झारखंड आने वाले वर्षों में उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों (Jharkhand Scholars UK) को छुएगा। शिक्षा और अवसरों के इस संगम ने यह संकेत दिया कि राज्य की नई पीढ़ी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मजबूत करने के लिए तैयार है।



