Jharkhand result pm modi: पीएम मोदी की रैली वाली 9 में से 6 सीटों पर भाजपा... |

Jharkhand result pm modi: पीएम मोदी की रैली वाली 9 में से 6 सीटों पर भाजपा…

jharkhand result, pm modi, pm modi, campaign, bjp losing, navpradesh,

jharkhand election result pm modi

रांची/नवप्रदेश। झारखंड (jharkhand result pm modi) विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने (pm modi) जिन 9 सीटोंं पर प्रचार किया (campaign), उनमें से 6 सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है (bjp losing )।

बता देंं कि मोदी (pm modi)  झारखंड (jharkhand result pm modi) विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370, फौरी तीन तलाक कानून पर रोक, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) जैसी उपलब्धियों के बलबूते वोट जुटाने की कोशिश की।

इन मुद्दों के साथ उन्होंने (pm modi) नौ स्थानों पर रैली (campaign) की। इनमें से छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने झारखंड में प्रत्येक चरण के चुनाव से पहले कुल नौ स्थानों- डालटनगंज, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, बरही, बाकारो, धनबाद, दुमका और बरहैट में रैली की थी। इनमें से छह सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पीछे (bjp losing)चल रहे हैं।

चरणवार प्रधानमंत्री रैलियां

प्रथम चरण: मोदी ने पहली रैली 25 नवंबर 2019 को पलामू के चियांकी हवाईअड्डा मैदान और गुमला के फुग्गू पक्का हवाई अड्डा मैदान में की थी। पलामू लोकसभा क्षेत्र के डालटनगंज में भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णनंदन त्रिपाठी से 24181 मतों के अंतर से आगे हैं। जबकि गुमला सीट पर भाजपा के मिशिर कुजूर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के भूषण तिर्की 13131 मतों से पिछड़ गए हैं।

दूसरा चरण: 3 दिसंबर को खूंटी और जमशेदपुर में रैली की थी। खूंटी में भाजपा के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा झामुमो के सुशील पाहन से 26322 मतों से आगे हैं। वहीं जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के बागी नेता सरयू राय 7856 मतों से पीछे हो गए हैं। हालांकि जमशेदपुर पश्चिम में भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह कांग्रेस के बन्ना गुप्ता पर 8803 मतों की बढ़त बनाई है।

तीसरा चरण : पीएम मोदी ने 9 दिसंबर को बरही और बोकारो मे रैली की थी। इन सीटों में से न केवल बरही में भाजपा के मनोज कुमार यादव कांग्रेस के उमाशंकर अकेला से 9492 मतों से पीछे हैं बल्कि बोकारो में भी भाजपा उम्मीदवार बिरंची नारायण कांग्रेस की श्वेता सिंह से 4196 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

चौथे व पांचवें चरण में ये रहा हाल

चौथा चरण : 12 दिसंबर को धनबाद के बरवाअड्डा मैदान में रैली की। धनबाद सीट से भाजपा के राज सिन्हा ने कांग्रेस के मन्नान मल्लिक पर 16693 मतों की बढ़त बनाई है।

पांचवां चरण : 15 दिसंबर को दुमका में और 17 दिसंबर को बरहैट में रैली की लेकिन इसका फायदा भाजपा प्रतयाशियों को नहीं मिलता दिख रहा है। दुमका और बरहैट दोनों सीटों पर झामुमो के हेमंत सोरेन आगे हैं। दुमका में समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी 8482 और बरहैट में सिमॉन मालटो 14166 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Jharkhand election result: चुनाव हार रहे सीएम रघुवर दास, बोले-भाजप ने…

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *