Jharkhand Political Heat : हेमंत अब होंगे जीवंत, नवंबर की सर्दी में गर्मी पैदा कर गया BJP नेता का पोस्ट

Jharkhand Political Heat

Jharkhand Political Heat

बिहार में प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही बीजेपी के जोश का असर अब पड़ोसी राज्य झारखंड की राजनीति (Jharkhand Political Heat) में भी दिखाई दे रहा है। बिहार बीजेपी के नेता और प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के एक छोटे से एक्स पोस्ट ने नवंबर की गुलाबी सर्दी में भी झारखंड का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अजय आलोक ने लिखा “अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे। इस पोस्ट को कई यूजर्स ने झारखंड में संभावित सत्ता परिवर्तन से जोड़कर देखा।

हालांकि उनके बयान पर झारखंड कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि “हेमंत सोरेन को जेल भेजने वाले अब सावधान हो जाएं। यह झारखंड है, जनता सब जानती है। दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन जीवंत हैं, तभी बीजेपी की राजनीति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि “एक अकेला मुख्यमंत्री कई मुख्यमंत्रियों पर भारी है।

अजय आलोक के बयान को लेकर जेएमएम भी हमलावर हुआ। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक्स पर लिखा हेमंत जीवंत है, बीजेपी का अंत है। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि बीजेपी हर बार झूठा भ्रम फैलाकर झारखंड (Jharkhand Political Heat) की स्थिर राजनीति को अस्थिर करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि “जब मधु कोड़ा कांग्रेस में थे तो बीजेपी कहती थी कि झारखंड लुट गया, लेकिन जैसे ही वे बीजेपी की वॉशिंग मशीन में गए, तुरंत पवित्र हो गए वाह रे बीजेपी! दुबे के अनुसार झारखंड की जनता भय और भ्रम की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और सम्मान चाहती है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अजय आलोक को आड़े हाथों लिया और कहा कि इनका बम तो पिछले चुनाव में ही फुस्स हो गया था। कांग्रेस ने तब 16 सीटें जीती थीं। उधर, जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय ने माना कि बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जेएमएम की आरजेडी और कांग्रेस से नाराजगी जरूर थी, लेकिन यह गठबंधन को प्रभावित करने वाला मुद्दा नहीं है।

(Jharkhand Political Heat) झारखंड की दलीय स्थिति

झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन ने बहुमत हासिल किया है और सरकार बनाई। इस चुनाव में  हेमंत सोरेन की अगुआई में झामुमो ने 34 सीटें जीतीं, कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली, जबकि आरजेडी को 4 और सीपीआई एमल को 2 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी के खाते में मात्र 21 सीटें मिली है। इसके अलावा LJP, AJSU और जेडीयू को 1-1 सीटें मिली है। जेएलकेएम को भी एक सीट पर जीत हासिल हुई है।

You may have missed