झारखण्ड

Jharkhand Cabinet : झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक कल, होंगे कई अहम फैसले

Jharkhand Cabinet : हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक 24 सितंबर को अपराह्न 3 बजे होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कहा कि मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार 24 सितंबर को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। (Jharkhand Cabinet)

https://navpradesh.com/real-estate-regulation-chhattisgarh/

कैबिनेट बैठक को लेकर विभागों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सबसे अहम फैसलों में पेसा एक्ट के प्रविधानों को लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं विभिन्न विभागों के प्रमुखों से इसके बारे में पिछले दिनों चर्चा की थी। कैबिनेट की बैठक 24 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी और अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी दिल्ली गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की विधि विशेषज्ञों से अहम बैठक होने की संभावना है। (Jharkhand Cabinet)

माना जा रहा है कि यह बैठक झारखंड सरकार से जुड़े उस मामले पर केंद्रित होगी, जिसमें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया था कि अब तक सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित क्यों नहीं किया गया। इस मामले में कोर्ट ने सीधे राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया है।

https://youtu.be/yCbPwkLlzNA

आदेश के अनुसार मुख्य सचिव को आठ अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। यही कारण है कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है।

सारंडा वन क्षेत्र झारखंड का सबसे महत्वपूर्ण जंगल है। यह इलाका न केवल जैव विविधता से समृद्ध है बल्कि यहां दुर्लभ वन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं। पर्यावरणविद लंबे समय से इस क्षेत्र को सेंचुरी का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं ताकि यहां खनन और अन्य मानवीय गतिविधियों पर नियंत्रण लग सके।

Related Articles

Back to top button