छत्तीसगढ़शिक्षा

JEE Mains Cheating Case : JEE Mains में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा छात्र

छत्तीसगढ़ के Durg जिले में आयोजित JEE Main परीक्षा के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला (JEE Mains Cheating Case) सामने आया है। एक छात्र चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच गया, लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से उसकी चालाकी पकड़ी गई।

जांच से बचने के लिए अपनाई चालाकी (JEE Mains Cheating Case)

घटना पुरानी भिलाई स्थित एक परीक्षा केंद्र की है, जहां छात्र ने एंट्री के समय मेटल डिटेक्टर से बचने के लिए पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी। इसके बाद वह बिना शक पैदा किए परीक्षा हॉल में पहुंच गया और अपनी सीट पर बैठ गया।

वॉशरूम से लौटते वक्त हुआ खुलासा

परीक्षा के दौरान छात्र वॉशरूम जाने के बहाने बाहर गया और कुछ समय बाद वापस (JEE Mains Cheating Case) लौटा। लौटने पर सुरक्षा गार्ड ने दोबारा जांच की, लेकिन इस बार भी छात्र ने चालाकी दिखाते हुए चप्पल उतारकर जांच से बचने की कोशिश की।

चाल देखकर हुआ शक, खुली पोल

गार्ड को छात्र की चाल संदिग्ध लगी, क्योंकि वह चप्पल घसीटते हुए चल रहा था। शक होने पर गार्ड ने चप्पल की बारीकी से जांच की, जिसमें मोबाइल फोन छिपा हुआ मिला।

चप्पल में बनाई थी खास जगह

जांच में पता चला कि छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर उसके अंदर मोबाइल रखने के लिए विशेष जगह बनाई थी। मोबाइल पूरी तरह छिपा हुआ था, जिससे सामान्य जांच में पकड़ना मुश्किल था।

पुलिस के हवाले किया गया आरोपी

मामले की जानकारी परीक्षा प्रबंधन और अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद छात्र को पुलिस के सुपुर्द (JEE Mains Cheating Case) कर दिया गया। उसके खिलाफ Chhattisgarh Public Examination Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button