JEE Advanced 2026 Schedule जारी, 17 मई को होगी परीक्षा, जानें रजिस्ट्रेशन से एडमिट कार्ड तक पूरी जानकारी

JEE Advanced 2026 Schedule

JEE Advanced 2026 Schedule

आईआईटी में पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) ने (JEE Advanced 2026 Schedule) जारी कर दिया है। इसी परीक्षा के माध्यम से देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में बीटेक सहित अन्य अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह शेड्यूल बेहद अहम है।

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) होगी और एक ही दिन में दो पेपर लिए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है।

JEE Advanced 2026 Registration Date

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होगी। JEE Main 2026 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार 23 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से 2 मई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वहीं, विदेशी नागरिक, OCI और PIO उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।

Application Fee की अंतिम तारीख

आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। JEE Advanced 2026 Fee Payment की अंतिम तिथि 4 मई 2026 रात 11:59 बजे तय की गई है। निर्धारित समय सीमा के बाद शुल्क जमा न होने की स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

JEE Advanced 2026 Admit Card कब मिलेगा

उम्मीदवार 11 मई 2026 सुबह 10 बजे से JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 17 मई 2026 दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

JEE Advanced 2026 Exam Timing

JEE Advanced 2026 परीक्षा एक ही दिन में दो पेपर में आयोजित होगी

पेपर-1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर-2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

इस परीक्षा में दोनों पेपर देना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार केवल एक पेपर में शामिल होता है, तो उसे रैंक सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

कौन दे सकता है JEE Advanced 2026

JEE Advanced 2026 में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जो JEE Main 2026 में टॉप 2.5 लाख रैंक के भीतर होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2026 का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र: 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026, दूसरा सत्र: 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026। दोनों सत्रों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर JEE Advanced 2026 के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।