छत्तीसगढ़

Jal Jeevan Mission CG : जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, ग्राम करही के 1135 ग्रामीणों को घर-घर नल से मिल रहा स्वच्छ पानी

जल जीवन मिशन के तहत मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम करही में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। अब गांव के 254 घरों और लगभग 1,135 ग्रामीणों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ggxys5GNSkw

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में “हर घर जल” लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास (Jal Jeevan Mission CG) किए जा रहे हैं। ग्राम करही, जो पहले 5 हैंडपंप और 5 पावर पंप पर निर्भर था, अब पूरी तरह पाइपलाइन आधारित जल आपूर्ति प्रणाली से जुड़ चुका है। इससे ग्रामीणों को कतार, भागदौड़ और पानी की अनिश्चितता से राहत मिली है।

पूर्व में गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से गांव में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो जाता था। महिलाओं को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ता था और घंटों इंतजार करना पड़ता था। इससे घरेलू कार्य, मजदूरी और खेती-किसानी प्रभावित होती थी। जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद अब हर घर में नल से पानी उपलब्ध है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या व्यवस्थित हो गई है।

ग्राम की निवासी अंजीरा राजपूत, जानकी नेताम, गणेशिया यादव और सुखमनी यादव ने बताया कि अब पानी के लिए इंतजार नहीं करना (Jal Jeevan Mission CG) पड़ता और वे समय पर अपने घरेलू व कृषि कार्य कर पा रही हैं। गांव की सरपंच श्रीमती कमलेश बंजारे ने कहा कि योजना के संचालन और संधारण के लिए जल कर संग्रह की व्यवस्था की गई है, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=-gxWMOHlnCQ

जनपद सदस्य संजीव नेताम ने इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि अब ग्रामीणों के दरवाजे पर पानी (Jal Jeevan Mission CG) उपलब्ध है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम करही में हुआ यह बदलाव ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार और महिलाओं के श्रम भार में कमी का उदाहरण बन गया है।

Related Articles

Back to top button