लैंड रोवर ने भारत में शुरू की डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड की बुकिंग

मुंबई । Jaguar Land Rover India: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज घोषणा की कि उसने भारत में अपने पहले प्लग-इन हाइब्रिड, न्यू डिफेंडर पी400ई की बुकिंग शुरू कर दी है। दमदार 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 105 kW इलेक्ट्रिक मोटर को एक साथ लाते हुए पी400ई 297 kW का कम्बाइंड पावर और 640 एनएम का कम्बाइंड टॉर्क डेवलप करता है।

इसकी बदौलत न्यू डिफेंडर महज 5.6 सेकंड में 0-100 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और 209 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल करता है। न्यू डिफेंडर पी400ई में 19.2 केडब्ल्यूएच की बैटरी है, जिसे घर या ऑफिस में 15ए सॉकेट या 7.4 kW एसी वॉल बॉक्स चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। वॉल बॉक्स चार्जर वाहन के साथ कॉम्प्लीमेंट्री मिलता है।

डिलीवरीज वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, “हम भारत में अपना पहला प्लग-इन हाइब्रिड, न्यू डिफेंडर पी400ई पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह एक ऐसा वाहन है, जो लैंड रोवर की लीजेंडरी ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच बेहतरीन संतुलन साधता है।

भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो

भारत में लैंड रोवर रेंज में रेंज रोवर इवोक (58.67 लाख रूपये से शुरू),  डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट (59.91 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर वेलार (73.30 लाख रूपये से शुरू), न्‍यू डिफेंडर (77.37 रूपये से शुरू), डिस्‍कवरी (75.59 रूपये से शुरू) , रेंज रोवर स्‍पोर्ट  (88.24 रूपये से शुरू), रेंज रोवर (196.82 रूपये से शुरू) । सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।

भारत में जगुआर लैंड रोवर रिटेलर नेटवर्क

जगुआर लैंड रोवर के वाहन 27 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद,बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबा, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि,करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।

↑
Exit mobile version