Jagdalpur SDO Death : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेज़ा कार के भीतर (Jagdalpur SDO Death) युवक का शव मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर कार के अंदर पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और विभागीय हलकों में भी हलचल मच गई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बीती रात शराब सेवन की हालत में था और किसी से मोबाइल फोन पर तेज आवाज में बातचीत (Jagdalpur SDO Death) कर रहा था। इसके बाद वह कार में ही रुक गया। सुबह जब कार से कोई हलचल नहीं दिखी, तो आसपास के लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर (Jagdalpur SDO Death) भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के कॉल रिकॉर्ड व गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत और मृतक के परिचितों में शोक का माहौल बना हुआ है।



