छत्तीसगढ़

Jagdalpur Earthquake Today : बस्तर में आधी रात को डोली धरती, झटकों से सहम गए लोग

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार की रात चैन की नींद सो रहे लोगों के लिए किसी डरावने सपने
(Jagdalpur Earthquake Today) जैसी रही। जगदलपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जमीन के अचानक हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक हलचल से अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ओडिशा का कोरापुट था भूकंप का केंद्र (Jagdalpur Earthquake Today)

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप शनिवार रात करीब 11:31 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है।

इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य ओडिशा का कोरापुट जिला था, जिसकी गहराई जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे थी। गहराई कम होने की वजह से ही झटके काफी प्रभावी महसूस किए गए, जिसका असर बस्तर के सीमावर्ती इलाकों में साफ देखा गया।

सीसीटीवी में कैद हुई तबाही की आहट

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग गलियों और खुले मैदानों की ओर भागने (Jagdalpur Earthquake Today) लगे। जगदलपुर के कुछ घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में वह मंजर कैद हो गया है, जिसमें सामान हिलता हुआ और खिड़कियां खड़खड़ाती नजर आ रही हैं।

हालांकि, झटके चंद पलों के लिए ही थे, लेकिन इसने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर जैसा क्षेत्र, जो भूकंप के लिहाज से सुरक्षित (Safe Zone) माना जाता है, वहां जमीन का इस तरह हिलना चिंता का विषय है।

भूविज्ञानियों के लिए बना पहेली

बस्तर में भूकंप की इस घटना ने आम जनता के साथ-साथ वैज्ञानिकों को भी हैरान (Jagdalpur Earthquake Today) कर दिया है। आमतौर पर यह पठारी इलाका भूकंपीय हलचलों से दूर रहता है, लेकिन ओडिशा सीमा से सटे होने के कारण कोरापुट की प्लेट्स में हुई हलचल ने यहां दस्तक दी है।

फिलहाल प्रशासन अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में नजर रखी जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Back to top button