छत्तीसगढ़

Itwari Shalimar Puja Special Train : दुर्गा पूजा पर यात्रियों को तोहफा…इतवारी–शालीमार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन…जानें पूरा रूट और टाइमिंग…

Itwari Shalimar Puja Special Train : दुर्गा पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इतवारी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन) से शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर की शुरुआत तक पाँच फेरों के लिए संचालित होगी।

कब चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी–शालीमार स्पेशल): 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक, शाम 5:10 बजे इतवारी से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार–इतवारी स्पेशल): 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, शाम 6:00 बजे शालीमार से प्रस्थान करेगी।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-health-minister-inspection/

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरकांची स्टेशन(Itwari Shalimar Puja Special Train) पर रुकेगी।

इतवारी से चलने वाली ट्रेन रात 11:20 बजे भाटापारा पहुंचेगी।

अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में शालीमार से चलने वाली ट्रेन अगली सुबह 8:14 बजे भाटापारा और दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए कोच व्यवस्था

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं:

2 एसएलआरडी

5 सामान्य

8 स्लीपर

2 एसी-3

1 एसी-2

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का अधिकतम(Itwari Shalimar Puja Special Train) लाभ उठाने की अपील की है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ev_jMr5I00E

Related Articles

Back to top button