ITR Filing : 31 जुलाई से पहले भरें रिटर्न, अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल

नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बताया है कि आकलन वर्ष 2026-27 (Assessment Year 2026-27) के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार केवल शुक्रवार को ही 10 लाख से ज्यादा रिटर्न दाखिल किए गए। आईटीआर-1 (ITR-1) और आईटीआर-2 (ITR-2) के जरिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।

छोटे करदाताओं के लिए ITR-1 ITR Filing

आईटीआर-1 (ITR-1) या सहज (Sahaj) फॉर्म उन व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है। इस फॉर्म का उपयोग वे लोग कर सकते हैं, जिनकी आय का स्रोत वेतन, एक मकान और सालाना 5,000 रुपये तक की कृषि आय है।

किनके लिए है ITR-2 ITR Filing

आईटीआर-2 (ITR-2) उन व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए है, जिनकी आय कारोबार या पेशे से नहीं बल्कि पूंजीगत लाभ (Capital Gain) जैसे अन्य स्रोतों से होती है।

Exit mobile version