Itel A100 Launch India : 6799 में मिलिट्री-ग्रेड ताकत वाला स्मार्टफोन, बिना नेटवर्क भी कॉलिंग और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च
Itel A100 Launch India
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो सस्ता हो, मजबूत हो और मुश्किल हालात (Itel A100 Launch India) में भी साथ निभाए, तो आपके लिए नया विकल्प बाजार में आ गया है। itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन A100 लॉन्च कर दिया है, जिसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और अफोर्डेबल कीमत है। कंपनी का दावा है कि यह फोन रफ-टफ इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है और आम यूजर्स के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने वालों के लिए भी भरोसेमंद साबित होगा।
itel A100 को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसकी ड्यूरेबिलिटी को मजबूत बनाता है। इस सर्टिफिकेशन का मतलब है कि फोन झटकों, गिरने और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर परफॉर्म कर सकता है। खास बात यह है कि इस फोन में Ultralink टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से यह आसपास नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉलिंग सपोर्ट देने में सक्षम बताया जा रहा है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाता है।
फोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है—(3GB + 5GB वर्चुअल RAM) और (4GB + 8GB वर्चुअल RAM), दोनों के साथ 64GB इंटरनल (Itel A100 Launch India) स्टोरेज मिलती है। कीमत की बात करें तो 3GB वेरिएंट ₹6799 में और 4GB वेरिएंट ₹7499 में उपलब्ध है। इसे ग्राहक ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो itel A100 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें वाइब्रेंट कलर्स, शार्प पिक्चर क्वालिटी और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। ऑडियो के लिए फोन DTS-पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे वीडियो और म्यूजिक का अनुभव बेहतर होने का दावा किया गया है।
कैमरा सेक्शन में फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एडवांस इमेज प्रोसेसिंग सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 Go Edition पर काम करता है। सिक्योरिटी और आसान एक्सेस के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो itel A100 में 5000mAh की बैटरी (Itel A100 Launch India) दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन ऑल-डे यूज के लिए पर्याप्त बैकअप देने में सक्षम है। यह स्मार्टफोन Titanium Gold, Silk Green और Pure Black – इन तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
कम कीमत, मजबूत बॉडी और अलग तरह की कनेक्टिविटी के साथ itel A100 बजट सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि मजबूती और भरोसे को भी प्राथमिकता देते हैं।
