IT Fellowship : युवाओं के लिए बढ़ा सुनहरा मौका, अब इस तारीख तक कर सकेंगे मुख्यमंत्री आइटी फेलोशिप के लिए आवेदन

तकनीकी शिक्षा और नई तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर (IT Fellowship) सामने आई है। मुख्यमंत्री आइटी फेलोशिप के लिए आवेदन करने से चूक रहे अभ्यर्थियों को अब अतिरिक्त समय मिलेगा। आवेदन अवधि बढ़ने के बाद इच्छुक युवाओं में फिर से उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराना है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता के साथ सरकारी परियोजनाओं पर काम करने का अवसर भी मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी IT Fellowship

मुख्यमंत्री आइटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम टेक डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब सात जुलाई 2026 कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई थी।

हर महीने मिलेगी 50 हजार रुपये की फेलोशिप

यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित ट्रिपल आइटी एनआर में संचालित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा उनकी ट्यूशन फीस का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन करेगा।

पढ़ाई के साथ मिलेगा व्यावहारिक अनुभव

इस फेलोशिप की खास बात यह है कि विद्यार्थियों को केवल उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा (IT Fellowship) ही नहीं मिलेगी, बल्कि राज्य शासन के विभिन्न विभागों में वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का अवसर भी दिया जाएगा। इससे उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

डिजिटल सेवाओं में भी मिलेगा योगदान का अवसर

कार्यक्रम के माध्यम से चयनित विद्यार्थी शासन की डिजिटल सेवाओं और नवाचार आधारित योजनाओं से भी जुड़ (IT Fellowship) सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अब सात जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

↑
Exit mobile version