दुनिया

Israel Iran War : तेहरान से तेल अवीव तक जंग की आंच…ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ के बाद मिडिल ईस्ट में भड़क उठा ‘ड्रोन युद्ध’…

नई दिल्ली, 13 जून। Israel Iran War : इजरायल द्वारा शुक्रवार सुबह चलाए गए ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ ने ईरान की राजधानी तेहरान को हिला दिया। सूत्रों के अनुसार, यह हमला न सिर्फ ईरान के परमाणु ठिकानों पर था, बल्कि इसमें साइबर हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। पहली बार देखा गया कि एक साथ ड्रोन, मिसाइल और डिजिटल जंग एक ही रात में छेड़ी गई।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-e-governance/

हमले के बाद ईरान ने भी देर नहीं की। 100 से अधिक आत्मघाती ड्रोन इजरायल की सीमा की ओर उड़ान भरते देखे गए। खास बात ये रही कि ड्रोन सिर्फ सैन्य ठिकानों पर नहीं, बल्कि कुछ टारगेट ‘साइबर डोमेन‘ में भी (Israel Iran War)थे — यानी ईरान ने इजरायल के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी टारगेट किया।

दोनों देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, और मध्य-पूर्व में अमेरिका, रूस और चीन भी अब इस जंग पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। यह सिर्फ मिसाइलों की लड़ाई नहीं, यह अब एक हाइब्रिड वॉर बन चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=LmoPZX2xAdw

एक तरफ मिसाइलों का शोर, दूसरी तरफ (Israel Iran War)सोशल मीडिया और साइबर हमलों की चुपचाप लड़ाई — यह 21वीं सदी की सबसे पेचीदा जंग का आगाज़ हो सकता है।

Related Articles

Back to top button