Israel Defense Minister Warning Iran : मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर इजराइल की कड़ी चेतावनी

Israel Defense Minister Warning Iran

Israel Defense Minister Warning Iran

ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी संघर्ष अब और तीखा होता (Israel Defense Minister Warning Iran) जा रहा है। युद्ध के पांचवें दिन इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान जिस किसी को भी अपना सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे खत्म करना इजराइल का लक्ष्य होगा। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों की सभा ने उन्हें देश का सर्वोच्च नेता बनाने पर सहमति दी है। इस फैसले के बाद मोजतबा खामेनेई अब सीधे तौर पर इजराइल के निशाने पर आ सकते हैं।

इजराइल की खुली चेतावनी

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान का जो भी नेता इजराइल को नष्ट करने, अमेरिका और अन्य देशों को धमकाने या क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश (Israel Defense Minister Warning Iran) करेगा, उसे खत्म करना उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह नेता कौन है या कहां छिपा है।

काट्ज ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के साथ मिलकर उन्होंने इजराइली रक्षा बलों (IDF) को “ऑपरेशन लायंस रोर” के तहत हर परिस्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

ईरान पर तेज हुए हवाई हमले

इस बीच अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई भी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में लगातार एयरस्ट्राइक की जा रही है। कुर्द इलाकों को भी निशाना बनाया गया है।

इजराइल ने दावा किया है कि उसके एफ-35 फाइटर जेट ने तेहरान में घुसकर ईरान के याक-130 फाइटर जेट को मार (Israel Defense Minister Warning Iran) गिराया। वहीं लेबनान की राजधानी बेरूत में भी इजराइली विमानों द्वारा हवाई हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

पूरे मिडिल ईस्ट में बढ़ी चिंता

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। लगातार हो रहे मिसाइल और हवाई हमलों के बीच क्षेत्र के कई देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी हालात पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदलने की आशंका पैदा कर रहा है।