IPS Prakhar Pandey Death : हार्ट अटैक से वरिष्ठ IPS प्रखर पांडेय का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

IPS Prakhar Pandey Death

IPS Prakhar Pandey Death

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीआईजी, सीआईडी के पद पर पदस्थ (IPS Prakhar Pandey Death) थे। उनके अचानक चले जाने से पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, प्रखर पांडेय दुर्ग जिले के भिलाई में थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में डॉक्टरों ने इमरजेंसी उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

प्रखर पांडेय छत्तीसगढ़ कैडर के उन अधिकारियों में गिने जाते थे, जिन्होंने अपने काम से अलग पहचान बनाई। पुलिस मुख्यालय में डीआईजी, सीआईडी के रूप में वे अपराध अनुसंधान और संवेदनशील मामलों की निगरानी में अहम भूमिका निभा (IPS Prakhar Pandey Death) रहे थे। इससे पहले वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके थे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कानून व्यवस्था को मजबूती से संभाला। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और निर्णय क्षमता के चलते वे पुलिस बल के बीच एक सशक्त अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और पुलिस संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त (IPS Prakhar Pandey Death) किया है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ सहित कई संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। बताया जा रहा है कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You may have missed