देशमनोरंजन

IPS पिता को कभी घर भी नहीं आने दिया; अभिनेत्री रान्या राव से पुलिस ने जप्त किया 14.2 किलो सोना, किमत… 12.56 करोड़

-अभिनेत्री के पास से कुल 17.29 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया

बेंगलुरु। Ranya Rao Gold smuggling case: कर्नाटक के बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गई हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रान्या ने उन्हें कभी अपने घर आने की इजाजत नहीं दी। आरोपी को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।

https://navpradesh.com/another-blow-to-mumbai-attack-mastermind-tahawwur-rana/

रान्या की शादी चार महीने पहले हुई थी

रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (Ranya Rao Gold smuggling case) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि कानून अपना काम करेगा। उनके अनुसार रान्या की शादी महज चार महीने पहले हुई है और तब से वह उनसे मिलने नहीं आई है। रान्या और उनके पति के व्यापारिक लेन-देन के बारे में कुछ भी पता नहीं है, और यह खबर बहुत बड़ा झटका और निराशा लेकर आई है।

https://navpradesh.com/after-living-in-a-live-in-relationship-for-16-years-the-allegations-are-false-breaking-the-promise-of-marriage-is-not-rape-supreme-court/

वह हमसे बहुत अलग हो गयी

रामचंद्र राव ने बताया कि रान्या की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी, लेकिन वह हमसे अलग रहने लगी थी। हमें समझ नहीं आया कि वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रही थी। उसने हमें कभी अपने घर में भी नहीं आने दिया। हमें कभी पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा था। अभिनेत्री के पास से कुल 17.29 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं।

https://navpradesh.com/kashmir-issue-will-be-resolved-after-pok-comes-to-india-minister-jaishankar/

चालाकी से अपने शरीर में छुपाया 14 किलो सोना?

31 वर्षीय रान्या कर्नाटक के चिकमंगलूर की निवासी हैं। उन्होंने दयानंद सागर कॉलेज, बैंगलोर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लेकिन उनकी रुचि फिल्म उद्योग में थी। इसीलिए उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली और फिल्मों में कदम रखा। रान्या राव ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में कन्नड़ फिल्म ‘माणिक्यÓ से की थी। फिल्म का निर्देशन सुदीप ने किया था, जिन्होंने स्वयं इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। अपने डेब्यू के बाद रान्या राव ने 2016 में तमिल फिल्म ‘वाघा’ में काम किया।

https://navpradesh.com/a-mysterious-disease-is-spreading-in-china-queues-outside-hospitals-and-cemeteries-increased-prices-of-coffins-increased-because/

Related Articles

Back to top button