खेल

IPL In The Hundred : IPL का नया ठिकाना अब इंग्लैंड…द हंड्रेड लीग में भारतीय फ्रेंचाइजियों ने जमाया अपना झंडा…

Sunrisers ने Northern Superchargers को पूरी तरह खरीदा, LSG, MI और DC भी मैदान में उतरे। ECB ने 1 अक्टूबर से संचालन की दी हरी झंडी।

IPL In The Hundred : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चमक अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही। क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा धमाका हुआ है इंग्लैंड की चर्चित “द हंड्रेड” लीग में अब IPL फ्रेंचाइजियों का सीधा दखल हो गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि IPL की चार टीमों ने “द हंड्रेड” में अपनी-अपनी हिस्सेदारी खरीद ली है और वे अब लीग के रणनीतिक पार्टनर बन चुके हैं।

कौन-कौन सी फ्रेंचाइजी हुईं शामिल?

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक सन टीवी नेटवर्क ने Northern Superchargers टीम की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक RPSG Group ने Manchester Originals में 70% हिस्सेदारी हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स की सह-मालिक GMR ग्रुप को Southern Brave टीम में 49% हिस्सेदारी मिली है।

मुंबई इंडियंस की मालिक Reliance Group को Oval Invincibles में 49% की हिस्सेदारी मिलेगी, जिसकी पुष्टि बाकी औपचारिकताओं के बाद होगी।

https://navpradesh.com/bilaspur-high-court-bail/

1 अक्टूबर से मिलेगा पूरा कंट्रोल

ECB ने साफ किया है कि इन टीम(IPL In The Hundred) मालिकों को 1 अक्टूबर 2025 से अधिकारिक तौर पर अपनी-अपनी टीमों का संचालन संभालने की अनुमति होगी। बोर्ड का मानना है कि इस डील से न केवल द हंड्रेड की लोकप्रियता में इजाफा होगा, बल्कि भारतीय बाजार से जुड़ाव भी और गहरा होगा।

क्रिकेट का ग्लोबल मॉडल बन रहा IPL

IPL टीमें पहले ही SA20 (साउथ अफ्रीका) और ILT20 (यूएई) लीग में अपनी फ्रेंचाइजियां खड़ी कर चुकी हैं। अब “द हंड्रेड” में यह एंट्री क्रिकेट के वैश्विक नक्शे पर IPL ब्रांड की नई पहचान गढ़ रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=jBNKwyCSh3k

द हंड्रेड का नया सीजन

गौरतलब है कि “द हंड्रेड” का नया सीजन 5 अगस्त 2025 से शुरू हो रहा है और इस बार दर्शकों को मैदान पर न सिर्फ इंग्लिश खिलाड़ी(IPL In The Hundred) बल्कि भारतीय निवेश की नई ऊर्जा भी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button