खेलदेश

IPL 2026 Raipur Schedule : रायपुर में IPL का धमाका, 13 मई को KKR vs RCB, शाहरुख खान की एंट्री की चर्चा तेज

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच की मेजबानी करने (IPL 2026 Raipur Schedule) जा रही है। Board of Control for Cricket in India द्वारा जारी IPL 2026 के नए शेड्यूल में रायपुर को दो हाई-वोल्टेज मुकाबलों की मेजबानी मिली है।

दो मुकाबले, फैंस में जबरदस्त उत्साह (IPL 2026 Raipur Schedule)

शेड्यूल के मुताबिक 10 मई को Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians आमने-सामने होंगे। इसके बाद 13 मई को Kolkata Knight Riders और आरसीबी के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में अभी से उत्साह नजर आ रहा है।

शाहरुख खान के आने की संभावना

KKR के मालिक Shah Rukh Khan अपनी टीम को सपोर्ट करने अक्सर मैदान (IPL 2026 Raipur Schedule) पर पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि 13 मई के मैच के दौरान वे रायपुर आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

10 साल बाद IPL की वापसी

छत्तीसगढ़ में करीब एक दशक बाद IPL मुकाबले आयोजित हो रहे हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। इस बार Royal Challengers Bangalore ने रायपुर को अपना होम ग्राउंड चुना है, जहां टीम अपने दो मुकाबले खेलेगी।

तैयारियों में जुटा क्रिकेट संघ

Chhattisgarh State Cricket Sangh ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाएं, टिकट दरें और व्यवस्थाओं को लेकर जल्द अहम बैठक आयोजित की जाएगी।

स्टार खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा

इन मुकाबलों में Virat Kohli, Hardik Pandya और Ajinkya Rahane जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा।

स्टेडियम और पिच का मिजाज

Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium अपनी बड़ी बाउंड्री और संतुलित पिच के लिए जाना (IPL 2026 Raipur Schedule) जाता है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की पूरी संभावना रहती है।

Related Articles

Back to top button