Investigation Into EVM Tampering: 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM होंगी चेक

Investigation Into EVM Tampering: 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM होंगी चेक

Investigation Into EVM Tampering :

Investigation Into EVM Tampering :

इनमें भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं, जांच के लिए 8 आवेदन मिले

नवप्रदेश डेस्क। Investigation Into EVM Tampering : लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए, केंद्र में सरकार का कामकाज भी शुरू हो गया है। लेकिन अपनी जीत और हार को लेकर सशंकित लोकसभा प्रत्याशियों ने EVM पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं।

इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी।

आयोग अब इन 8 सीटों के 92 पोलिंग स्टेशनों पर इस्तेमाल हुई EVM की जांच करेगा। इसके अलावा आयोग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की EVM की भी जांच के आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर EVM में गड़बड़ी की जांच करेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *