Kududand Dussehra Incident: राम, लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाने, बोले- हमारा रावण किसने जलाया?

कुदुदंड में दशहरा से पहले रावण दहन, नाराज आयोजन समिति ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत

बिलासपुर। दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन तो हर साल होता है, लेकिन बिलासपुर के कुदुदंड (Kududand Dussehra Incident) में इस बार रावण को किसने जलाया, यह सवाल थाने तक पहुंच गया। रावण दहन से पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने आयोजन समिति के लिए तैयार रावण को आग के हवाले कर दिया। इससे नाराज राम, लक्ष्मण और हनुमान अपनी वानर सेना के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने मामले की शिकायत कर दोषी का पता लगाने की मांग की। धार्मिक आयोजन के बीच हुई इस घटना ने मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना दिया है।


कुदुदंड मोहल्ले में दुर्गा समिति द्वारा कई वर्षों से दुर्गा पूजा के साथ दशहरे पर पारंपरिक रूप से रावण दहन (Kududand Dussehra Incident) का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में मोहल्ले के विभिन्न समुदायों के लोग मिल-जुलकर शामिल होते हैं। इस बार भी समिति ने आयोजन की पूरी तैयारी कर रखी थी। रावण का पुतला तैयार किया गया था और दशहरा पर्व पर विधिवत दहन की योजना थी। लेकिन आयोजन से पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुतले में आग लगा दी।


समिति के लिए यह महज रावण (Kududand Dussehra Incident) के पुतले को जलाने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही परंपरा और सामूहिक आयोजन में खलल डालने का मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही आयोजन से जुड़े लोग नाराज हो गए। इसके बाद राम, लक्ष्मण और हनुमान के पारंपरिक वेश में मौजूद कलाकार वानर सेना के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। अब आयोजन समिति की मांग है कि रावण के पुतले को समय से पहले जलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत के बाद मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

↑
Exit mobile version