छत्तीसगढ़शहर

Indian Media Journalist Union : 18 प्रदेशों से आए पत्रकारों का IMJU महासम्मेलन, पत्रकारों के हितों में सार्थक चर्चा

राजधानी मे इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन IMJU का हुआ महासम्मेलन पत्रकारों की सार्थक चर्चा

रायपुर/नवप्रदेश। Indian Media Journalist Union : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुजारी पार्क में IMJU का महासम्मेलन हुआ। इस सम्मलेन में 18 प्रदेशों से सभी वरिष्ठ पत्रकार राजधानी रायपुर पहुंचे और पत्रकारों के हितों में कई सार्थक चर्चा हुई। साथ में प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों का सम्मान किया गया और देश में एक अलग भूमिका निभाने वाले सभी डॉक्टर का सम्मान किया गया।

राजधानी रायपुर में इंडियन मिडिया जर्नर्लिस्ट पत्रकार संघ प्रदेश सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन पुजारी पार्क में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश इकाईयो के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IMJU के नेशनल प्रेजिडेंट बाला भास्कर ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका रहती है। पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते है।

श्री भास्कर ने कहा- पत्रकार एक तरह से समाज को जागरूक करता है, समाज के लोगों को एक पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां देता है। जिससे गांव के लोग किसान एवं मजदूर वर्ग भी जानकारी पाकर अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं। वास्तव में पत्रकार हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है।

अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करें। वहीं अच्छाइयों की प्रशंसा भी जरूर करें। बाला भास्कर ने छत्तीसगढ़ IMJU पत्रकार का धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार, शख्सियतों का सम्मान समारोह हुआ।

Related Articles

Back to top button