छत्तीसगढ़जॉब्स

Indian Army Agniveer Apply : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, युवाओं के पास 1 अप्रैल तक मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Indian Army Agniveer Apply) शुरू हो चुकी है। सेना में शामिल होने का सपना देख रहे इच्छुक और पात्र युवा 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर आयोजित की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=-QjzQ1iXkY4

भर्ती के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए सेना पुलिस के साथ-साथ नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा जैसे पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष तय की गई है। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित (Indian Army Agniveer Apply) किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल जांच भी शामिल होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=3EuncpGs940

अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क (Indian Army Agniveer Apply) कर सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय से भी भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय सेना में सेवा करने और देश की रक्षा में योगदान देने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button