खेल

India T20 World Cup Squad : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन बाहर, शतकवीर किशन की वापसी

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (India T20 World Cup Squad) के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को किया गया। इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav captain) को सौंपी गई है,

India T20 World Cup Squad
India T20 World Cup Squad

जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल (Shubman Gill dropped) इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान (Axar Patel vice-captain) नियुक्त किया है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

15 सदस्यीय भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan comeback) और मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है। ईशान किशन लगभग दो साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं और घरेलू व सीमित ओवर क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को इसका बड़ा कारण माना जा रहा है।

मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI headquarters) में चयनकर्ताओं की अहम बैठक हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आधिकारिक तौर पर टीम का ऐलान किया। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे।

शुभमन गिल को टीम से बाहर किया जाना कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है, क्योंकि साउथ अफ्रीका सीरीज तक वह टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे। हालांकि चयनकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि गिल को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

अब ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा संभालेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस बार 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। यही स्क्वॉड जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026 schedule) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम को इस बार ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान जैसी टीमें भी शामिल हैं।

खास बात यह है कि टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी। भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।

https://youtu.be/fLvSO46iTsI

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

भारत vs न्यूजीलैंड फुल शेड्यूल

11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी: दूसरा टी20, रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल (मुख्य मुकाबले)

07 फरवरी 2026: भारत vs USA, मुंबई
15 फरवरी 2026: भारत vs पाकिस्तान, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी 2026: भारत vs नीदरलैंड्स, अहमदाबाद
इसके बाद सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button