India Retail Growth Forecast 2035 : 2035 तक 215 लाख करोड़ रुपये का होगा भारत का खुदरा बाजार, बीसीजी-आरएआई रिपोर्ट में बड़ा अनुमान

भारत तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ (India Retail Growth Forecast 2035) रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जारी एक संयुक्त रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2035 तक देश का खुदरा बाजार बढ़कर 210–215 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह 2025 में अनुमानित 90–95 लाख करोड़ रुपये के स्तर से दोगुने से भी अधिक होगा।
यह आकलन Boston Consulting Group (बीसीजी) और Retailers Association of India (आरएआइ) की संयुक्त रिपोर्ट में किया (India Retail Growth Forecast 2035) गया है, जिसे रिटेल लीडरशिप समिट 2026 के दौरान जारी किया गया। रिपोर्ट के अनुसार भारत का खुदरा क्षेत्र अब अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है और आने वाला दशक इस क्षेत्र के लिए निर्णायक साबित होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जो रिटेलर्स स्पष्ट रणनीति, अनुशासित कार्यान्वयन और एआइ-आधारित बदलावों को अपनाएंगे, वही इस विशाल बाजार अवसर का अधिकतम लाभ उठा पाएंगे। उपभोक्ता जुड़ाव, संचालन मॉडल में सुधार और प्रतिभा प्रबंधन में संरचनात्मक परिवर्तन भविष्य की सफलता के प्रमुख कारक होंगे।
बीसीजी के प्रबंध निदेशक अभीक सिंघी के अनुसार, भारत का खुदरा क्षेत्र एक प्रेरणादायक विकास (India Retail Growth Forecast 2035) कहानी है और अगले दस वर्षों में यह लगभग 200 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अवसर में विस्तार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मजबूत ग्राहक मूल्य प्रस्ताव और लाभदायक वृद्धि को बनाए रखने के लिए रिटेल कंपनियों को स्पष्ट व्यापारिक प्राथमिकताओं और डिजिटल नवाचार पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग, शहरीकरण, डिजिटल भुगतान का विस्तार और ई-कॉमर्स का प्रसार खुदरा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।



