दुनियादेश

India On Iran Israel Conflict : मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- बातचीत से ही निकलेगा समाधान

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi का महत्वपूर्ण बयान सामने (India On Iran Israel Conflict) आया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत की सोच शांति और संवाद पर आधारित है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “विश्व में चल रहे अनेक तनावों के लिए भारत की सोच स्पष्ट है। हमने हमेशा शांति बनाए रखने की ही बात कही है। पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। बातचीत से ही समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए।”

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता (India On Iran Israel Conflict) है। भारत सभी संबंधित देशों के साथ मिलकर वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

प्रधानमंत्री के इस बयान को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब ईरान और इजरायल के बीच टकराव के चलते खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ी है और कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी (India On Iran Israel Conflict) किए गए हैं। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट संकेत दिया है कि वह शांति, कूटनीति और संवाद के पक्ष में है।

Related Articles

Back to top button