Site icon Navpradesh

एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास; 25 स्वर्ण सहित 100 पदक जीते

India created history in Asian Games; Won 100 medals including 25 gold

India history in Asian Game

-PM नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को बधाई दी

नई दिल्ली। India history in Asian Game: इस वर्ष चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 100 पदक जीते हैं। इसमें 25 स्वर्ण पदक हैं। भारत की लड़कियों ने रोमांचक फाइनल में चीनी ताइपे को 26-24 से हराकर महिला कबड्डी का स्वर्ण पदक जीता। यह भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक है। क्योंकि इससे भारत को 100वां पदक और कुल 25वां गोल्ड मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कबड्डी टीम को बधाई दी है।

पहला मेडल भी भारत की ज्योति वेन्नम

तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल में ओजस देवताले ने अभिषेक वर्मा को 148-147 से हराया। इस प्रकार, भारत ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा कर लिया। महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की ज्योति वेन्नम ने दक्षिण कोरिया की सो चाए को 149-145 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अदिति स्वामी ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता ज्योति ने अपना तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है। जब एशियाड शुरू हुआ तो दिन का पहला मेडल भी भारत की ज्योति वेन्नम ने जीता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए महिला कबड्डी टीम और तीरंदाजी टीम की सराहना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भारतीय खिलाडिय़ों को बधाई दी है। बिरला ने कहा कि भारतीय एथलीटों ने 100 पदक का लक्ष्य पूरा कर लिया है, हमारे एथलीट आज दुनिया में किसी से कम नहीं हैं। उनकी मेहनत और विश्वास से देश का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा, अब वह समय दूर नहीं जब भारत हर खेल में दबदबा बनाएगा।

इसलिए एशियन टूर्नामेंट में प्रदर्शन भारत के लिए अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा खिलाडिय़ों की सफलता ने इतिहास रचा है, हमें इस पर गर्व है। मैं 10 तारीख को हमारी एशियाई खेलों की टीम का स्वागत करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। भारत ने एशियाई खेलों में अब तक 100 पदक जीते हैं, जिनमें 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल हैं।

Exit mobile version