जयपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में शुरुआत से ही हाई स्कोरिंग गेम का अंदाजा लग रहा था, लेकिन जिस तरह राजस्थान ने बड़ा स्कोर (RR VS SRH IPL 2026 Live Score) खड़ा किया, उसने मैच को और दिलचस्प बना दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि हैदराबाद इस टारगेट को कैसे चेज करती है, क्योंकि शुरुआत से टीम अटैकिंग मूड में दिख रही है।
मैदान पर माहौल भी काफी गर्म है और फैंस को पूरा पैसा वसूल मैच देखने को मिल रहा है। राजस्थान की बैटिंग के बाद अब हैदराबाद की बल्लेबाजी जारी है और हर ओवर के साथ मैच का रोमांच बढ़ता जा रहा है, थोड़ा टेंशन वाला भी हो गया है।
मैच का हाल और टारगेट (RR VS SRH IPL 2026 Live Score)
IPL 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। यहां टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के शतक की बदौलत 229 रन का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा है। इस मैच का लाइव स्कोर और पल पल की अपडेट के लिए फैंस लगातार नजर बनाए हुए हैं।
राजस्थान की बल्लेबाजी का हाल
राजस्थान की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने की। वैभव ने पहले ही ओवर में 4 छक्के जड़ दिए। हालांकि तीसरे ओवर में यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और रुकने का नाम नहीं लिया। इसी दौरान ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जमाया और वैभव के साथ शतकीय साझेदारी बनाई। 13वें ओवर में जुरेल का विकेट गिर गया, लेकिन वैभव क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया, हालांकि अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। साकिब हुसैन ने उनका विकेट लिया।
मिडिल ऑर्डर थोड़ा लड़खड़ाया
कप्तान रियान पराग 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। डोनोवन फरेरा 33 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट (RR VS SRH IPL 2026 Live Score) हो गए। शिमरोन हेटमायर का बल्ला भी ज्यादा नहीं चला और वह 11 रन बनाकर आउट हो गए।
वैभव का तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए और 37 गेंदों में 103 रन बनाए। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस मैच को पूरी तरह हाई वोल्टेज बना रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा शामिल हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस कप्तान, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा शामिल हैं।
मुकाबले की अहमियत
आईपीएल अब अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मैच की अहमियत बढ़ती जा रही है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं बल्कि पॉइंट्स टेबल में मजबूत पकड़ बनाने (RR VS SRH IPL 2026 Live Score) की जंग भी है। राजस्थान का अपने घरेलू मैदान पर अच्छा रिकॉर्ड रहा है, खासकर 2008 और 2013 में यहां टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था।
फिलहाल राजस्थान 10 अंकों के साथ अच्छी स्थिति में है और दूसरे हाफ की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीन मैच जीतकर आ रही है और टीम का कॉन्फिडेंस भी हाई नजर आ रहा है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। जयपुर में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो सभी मैच हैदराबाद के नाम रहे हैं।
पिच और मौसम रिपोर्ट
जयपुर की गर्मी इस समय अपने चरम पर है। पिछले सीजन यहां औसत स्कोर करीब 198 रहा था, जिससे साफ है कि यह बल्लेबाजों के लिए अच्छा विकेट है। हालांकि बड़ी बाउंड्री और कम उछाल के चलते गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए मैच अभी भी पूरी तरह खुला हुआ है।
