Modern Cricket Academy : राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, सीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी (Modern Cricket Academy) और एक अत्याधुनिक खेल मैदान के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के लिए सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि को रियायती दरों पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच (Modern Cricket Academy )

डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी (Modern Cricket Academy) के बनने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। चूंकि राजनांदगांव एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से सटा हुआ जिला है, इसलिए यहां की ग्रामीण और छिपी हुई प्रतिभाओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिल सकेगा। अत्याधुनिक स्टेडियम और (Modern Cricket Academy) के निर्माण से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अब प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

प्रशिक्षण की नई संभावनाएं

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पहल से न केवल जिले में क्रिकेट का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि खेल के क्षेत्र में रोजगार और विकास की नई संभावनाएं भी पैदा होंगी। अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी (Modern Cricket Academy) में उन्नत तकनीक और पेशेवर कोचों की देखरेख में खिलाड़ी अपनी क्षमताओं को निखार सकेंगे। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, विधायक पुरन्दर मिश्रा, ललित चंद्राकर और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Exit mobile version