देश

देश केे इन तीन राज्यों में कहर बरपा रहा कोरोना, सर्वाधिक 70 फीसदी मौतें यहीें

नई दिल्ली/ नवप्रदेश। देश (india) में वैश्विक महामारी कोरोना (corona) से सर्वाधिक 70 फीसदी मौतें (death) तीन राज्यों में हुई है।

महाराष्ट्र, गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक कुल 3476 लोगों की जान गई है, जो देश में अब तक कोविड-19 से हुई कुल मौतों (death) का लगभग 70 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश (india) में पिछले 24 घंटे में कोरोना (corona) वायरस के 7964 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 173763 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 4971 लोगों की मौत हुई है तथा 82370 लोग स्वस्थ हुए हैं।


Related Articles

Back to top button