देश

Corona Cases: आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े सक्रिय मामले

नई दिल्ली। corona cases: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं जिनमें से सर्वाधिक महाराष्ट्र में 307 और सबसे कम सिक्किम में एक मामला बढ़ा है।

सक्रिय मामलों की संख्या बिहार में 77, गोवा में 29, मध्य प्रदेश में 12, मणिपुर में 11, असम में सात और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चार बढ़ी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (corona cases) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,139 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 13 हजार से अधिक हो गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान 20,539 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त (corona cases) होने वालों की संख्या एक करोड़ 37 हजार 398 हो गयी। सक्रिय मामले 2,634 घटकर 2.25 लाख रह गये हैं।

इसी अवधि में 234 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,50,570 हो गया है। देश में रिकवरी दर 96.39 और सक्रिय मामलों की दर 2.16 तथा मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

Nav Pradesh | Dr.Charan Das Mahant | CG Vidhan Sabha | डॉ. चरणदास महंत | भरी सभा में सुना दी खरी खरी

https://www.youtube.com/watch?v=R1KlgUs99NA
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button