देशबिजनेस

Income Tax Changes India : आज से बदली टैक्स की तस्वीर, शराब महंगी, टूर पैकेज सस्ते, व्यापारियों के लिए नए नियम लागू

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही देशभर में कर व्यवस्था में कई अहम बदलाव (Income Tax Changes India) लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता से लेकर व्यापारियों तक पर पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में की गई घोषणाओं को अब अमल में लाया जा चुका है।

इन बदलावों में जहां एक ओर शराब समेत कुछ सेक्टर महंगे हुए हैं, वहीं विदेशी टूर पैकेज और कुछ टैक्स नियमों में राहत भी दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परिवर्तनों का असर रोजमर्रा की जिंदगी और कारोबार दोनों पर साफ दिखाई देगा।

GST नियमों में बड़ा बदलाव, व्यापारियों के लिए सख्ती (Income Tax Changes India)

नए वित्तीय वर्ष के साथ ही व्यापारियों को अपने बिलिंग सिस्टम में बदलाव करना अनिवार्य (Income Tax Changes India) हो गया है। अब सभी व्यवसायों को नई इनवॉइस सीरीज के साथ बिलिंग शुरू करनी होगी, पुराने नंबर जारी रखना नियमों के खिलाफ होगा।

इसके अलावा, जिन कारोबारियों का टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से अधिक है, उनके लिए ई-इनवॉइसिंग अब अनिवार्य कर दी गई है। यानी हर बिल सरकारी पोर्टल से जनरेट करना होगा, अन्यथा वह अमान्य माना जाएगा।

QRMP स्कीम और रिटर्न से जुड़े नए नियम

छोटे व्यापारियों के लिए QRMP (Quarterly Return Monthly Payment) योजना में भी बदलाव (Income Tax Changes India) किया गया है। इस स्कीम को चुनने या इससे बाहर निकलने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।

इसका मतलब है कि व्यापारी अब अपनी सुविधा के अनुसार टैक्स भुगतान और रिटर्न फाइलिंग का विकल्प तय कर सकते हैं, लेकिन समयसीमा का पालन करना जरूरी होगा।

TCS में बदलाव, कुछ सेक्टर पर बढ़ा बोझ

नए नियमों के तहत कुछ वस्तुओं पर TCS (Tax Collected at Source) की दर बढ़ा दी गई है। शराब, स्क्रैप और खनिज जैसे उत्पादों पर अब 1% की जगह 2% TCS देना होगा। इससे इन क्षेत्रों में कारोबार करने वालों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

हालांकि, तेंदूपत्ता व्यापार से जुड़े लोगों को राहत दी गई है। इस पर TCS दर 5% से घटाकर 2% कर दी गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को फायदा मिलेगा।

विदेशी टूर और पढ़ाई-इलाज पर राहत

विदेश यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2% कर दिया गया है और 10 लाख रुपये की सीमा भी खत्म कर दी गई है। इससे विदेशी यात्रा पहले की तुलना में सस्ती हो सकती है।

इसी तरह विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए भेजी जाने वाली राशि पर भी TCS कम कर दिया गया है, जिससे परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

शेयर बाजार निवेशकों पर बढ़ा टैक्स बोझ

निवेशकों के लिए यह बदलाव थोड़ा भारी पड़ सकता है। 1 अप्रैल से इक्विटी फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है। इससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी।

इसके अलावा, बायबैक टैक्सेशन के नियम भी बदल गए हैं। अब इसे कैपिटल गेन के रूप में टैक्स किया जाएगा, जिससे निवेशकों की टैक्स प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि इन बदलावों को ध्यान (Income Tax Changes India) में रखते हुए व्यापारियों और करदाताओं को अपने अकाउंट सिस्टम, इनवॉइसिंग और टैक्स प्लानिंग में जरूरी अपडेट करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना और ब्याज का जोखिम बढ़ सकता है।

आम लोगों पर क्या होगा असर

इन नए नियमों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां शराब और कुछ वस्तुएं महंगी होंगी, वहीं विदेश यात्रा और कुछ सेवाओं पर राहत मिलेगी। कुल मिलाकर, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ टैक्स व्यवस्था में संतुलित बदलाव देखने को मिले हैं, जो अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करेंगे।

Related Articles

Back to top button