Incentive Amount Released To Mitanins : CM ने कहा- अब मितानिन बहनों का पैसा अटकेगा नहीं पैसा सांय..सांय जायेगा

Incentive Amount Released To Mitanins : CM ने कहा- अब मितानिन बहनों का पैसा अटकेगा नहीं पैसा सांय..सांय जायेगा

Incentive Amount Released To Mitanins :

Incentive Amount Released To Mitanins :

डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कसते हुए बोले- कांग्रेस के ज़माने में 1 रुपए में 15 पैसा लोगों तक पहुँचता था, मोदी राज में एक- एक पैसा ऑनलाइन जमा होता है

रायपुर/नवप्रदेश। Incentive Amount Released To Mitanins : CM विष्णुदेव साय ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मितानिनों को पहले पैसा अटक- अटक कर जाता था। अब खातों में सांय-सांय पैसा जायेगा। उनहों ने कहा कि, आज एक क्लिक में सभी मितानिनों के खाते में 90 करोड़ से ज्यादा राशि पहुंच गई। कम समय में स्वास्थ्य विभाग ने इस पहल को पूरा किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मितानिनों के साथ दोपहर का भोजन किया। बस्तर दरभा से आयी मितानिन जयमनी नाग और कवर्धा की बैगा जनजाति की दसनी बाई के साथ भोजन करने बैठे।

डिप्टी CM अरुण साव ने इस अवसर पर कहा कि, कांग्रेस के ज़माने में 1 रुपए में 15 पैसा लोगों तक पहुँचता था। आज नरेंद्र मोदी का जमाना है, हर गरीब के दर्द को समझने वाला PM है। आज एक- एक पैसा ऑनलाइन जमा होता है। पूरा देश डिजिटल इंडिया के दौर में आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बताया है। अब उनको प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में मिला करेगी। राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में CM साय ने प्रदेश की मितानिनों को आनलाइन प्रोत्साह राशि देने की शुरुआत की।

अब राज्य स्तर से मितानिनो को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। पहले राज्य से जिला, जिले से ब्लॉक में पैसा जाता था, इस प्रक्रिया में विलम्ब होता था। श्री जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का काम किया। अब भाजपा के राज में मितानिन हाई टेक हो रही हैं। सिकलसेल की जाँच के लिए किट दी गई है। आने वाले दिनों में मितानिनों की स्थिति और अच्छी होगी।

जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में कमी लाने वाली हैं मितानिन बहनें

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था मितानिनों के कंधों पर टिकी है। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं हमारी मितानिन बहनें। टीकाकरण, प्रसव जैसे अनेक काम मितानिनों के जिम्मे ही हैं। उन्होंने कोविड काल को याद करते हुए कहा कि, उस कठिन दौर में मितानिनों ने बेहतर काम किया। मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में कमी आने में मितानिनों का बड़ा योगदान है।

स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं मितानिन : जायसवाल

इससे पहले मितानिनों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए विशेष दिन है। आज से साय- साय मितानिनों के खाते में पैसा जाएगा। मितानिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। इनके बिना हम निचले स्तर पर काम नहीं कर सकते। CM साय ने मितानिनों को समय पर प्रोत्साहन राशि मिले इसकी चिंता की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed