IMD Forecast : फरवरी के बाद से होगा  गर्मी से हाल-बेहाल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स,  जानिए मौसम का हाल

IMD Forecast : फरवरी के बाद से होगा  गर्मी से हाल-बेहाल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स,  जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली, नवप्रदेश। फरवरी के ही महीने में गर्मी ने देश के कई राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है। कई राज्य अभी से भीषण गर्मी के चपेट में हैं। आमतौर पर ऐसी गर्मी मार्च के पहले सप्तार के बाद देखने को मिलती है। लेकिन इस दफे फरवरी में ही तापमान का स्तर बढ़ा हुआ है।

दिल्ली में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ते जा रही (IMD Forecast) है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी और लू को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

आईएमडी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना (IMD Forecast) है।”

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक मार्च के पहले पखवाड़े में उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तक बढ़ सकता (IMD Forecast) है। सोमवार को उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *