IMD Cold Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड…सुनिए विभाग ने क्या कहा |

IMD Cold Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड…सुनिए विभाग ने क्या कहा

IMD Cold Alert: Cold is going to increase in Chhattisgarh… listen to what the department said

IMD Cold Alert

रायपुर/नवप्रदेश। IMD Cold Alert : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इसका अंदेशा मौसम विभाग ने दिया है। विभाग ने कहा- पारा अभी और तीन डिग्री गिरेगा।

तीन डिग्री पारा अभी और गिरेगा

तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है और उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवा की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान काफी ज्यादा नीचे आ गया है। इधर, सरगुजा शीतलहर की चपेट में है कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से तापमान अब 6 से 10 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच पहुंच गया है। हालांकि पिछले 10 दिनों से छत्तीसगढ़ में ठंडक महसूस नहीं हो रही थी।

मौसम विभाग का दावा है कि पारा अभी भी 3 डिग्री और गिरेगा मौसम विभाग की माने तो उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं चल रही है। साथ में शुष्क हवाओं की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। अगले दो से 3 दिनों के भीतर तापमान में गिरावट आ सकता है। प्रदेश में लगेगी छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा।

अनुमान के मुताबिक रायपुर (IMD Cold Alert) में तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक की कमी के आसार हैं। जिले के बाहर में दर्ज की गई है। वहीं रायपुर में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि बिलासपुर में 14.2, पेंड्रा रोड में 11.3, अंबिकापुर में 8.6, जगदलपुर में 17.5, दुर्ग में 14.4 और राजनांदगांव में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सर्दियों के मद्देनजर गर्म कपड़ों का बाजार फिर से सज गया है। अब राजधानी सहित प्रदेश के कई जगहों पर लगाए गए गर्म कपड़ों के बाजार में लोगों की चहल कदमी देखी जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *