छत्तीसगढ़

IMD Alert : रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज…बूंदाबांदी के साथ बढ़ी ठंड

रायपुर/नवप्रदेश। IMD Alert : चक्रवाती तूफान मैंडोस ने असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। शनिवार को दिन भर बादल छाये रहने के बाद रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गयी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। आज दोपहर के बाद राजधानी में हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। अगले दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा- बंगाल की खाड़ी में नमी

मौसम विभाग के मुताबिक मनडोस चक्रवाती तूफान का अवशेष अवदाब के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर तमिलनाडु के ऊपर वेल्लोर से 30 किलोमीटर दूर, कृष्गिणागिरी से 120 किलोमीटर दूर पर स्थित है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। प्रदेश में काफी मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में कल दिनांक 11 दिसंबर (IMD Alert) को प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक रूप से हम बादल रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है साथ ही एक-दो स्थानों पर बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में दो से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने तथा उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button