छत्तीसगढ़

Illegal Poppy Cultivation CG : तरबूज के खेत में छिपा ‘नशे का साम्राज्य’, रायगढ़ में करोड़ों की अफीम बरामद, दुर्ग-बलरामपुर के बाद फिर बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के लगातार सामने आ रहे मामलों ने अब प्रशासन की चिंता (Illegal Poppy Cultivation CG) बढ़ा दी है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी करोड़ों की अफीम की खेती पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है।

तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में नदी किनारे करीब एक एकड़ जमीन पर तरबूज और ककड़ी की फसल के बीच अफीम उगाई जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। जैसे ही इसकी जानकारी सामने आई, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीणों की सूचना से खुला राज (Illegal Poppy Cultivation CG)

बताया जा रहा है कि गांव के बाहरी इलाके में संदिग्ध खेती की भनक ग्रामीणों को लगी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो सामान्य फसल के बीच अफीम के पौधे पाए गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई।

खुद मौके पर पहुंचे SSP

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके (Illegal Poppy Cultivation CG) पर पहुंचे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेती कब से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मांझी परिवार के एक सदस्य पर संदेह जताया जा रहा है, जिससे पूछताछ जारी है।

झारखंड कनेक्शन की आशंका

जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इस अवैध खेती के तार बाहर के राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। सीमावर्ती इलाकों में पहले भी इस तरह के नेटवर्क का खुलासा हो चुका है, जिससे पुलिस अब पूरे रैकेट को खंगालने में जुटी है।

पहले भी मिल चुके हैं बड़े केस

छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में तीन बड़े मामले सामने आए हैं –

दुर्ग: 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अफीम, करोड़ों की फसल जब्त

बलरामपुर: 1.47 एकड़ में खेती, करीब 2 करोड़ की अफीम बरामद

अब रायगढ़: एक और बड़ा खुलासा, जांच जारी

इन मामलों से साफ संकेत मिल रहा है कि प्रदेश में संगठित तरीके से अवैध खेती का नेटवर्क (Illegal Poppy Cultivation CG) सक्रिय है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

लगातार हो रहे खुलासों के बाद अब राजस्व, पुलिस, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button