छत्तीसगढ़शहर

ब्लास्ट फनेस 7 मे हादसा, तीन कर्मचारी झुलसे… सेक्टर 9 मे भर्ती

नवप्रदेश संवाददाता

भिलाई। बीएसपी में आज लगातार दूसरे दिन हादसा हुआ। जिसमें तीन बीएसपी कर्मी गंभीर रूप से झुलस गये। हादसा ब्लास्ट फर्नेस 7 की है। जहां एमएसडीएस 2 में इलेक्ट्रानिक फ्लैश की चपेट में आकर तीन कर्मचारी झुलस गये। झुलसे कर्मियों को पहले मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार देकर सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार तीन कर्मी लगभग 50 फीसदी झुलस गए हैं। जिनका इलाज बर्न यूनिट में किया जा रहा है। घटना में मनोज पटेल, ध्रुव और देवेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button