Illegal Paddy Transport : 25 किमी पीछा कर पकड़ा गया धान से लदा ट्रक, यूपी से लाई जा रही थीं 750 बोरियां

Illegal Paddy Transport

Illegal Paddy Transport

तीन राज्यों की सीमा से लगे बलरामपुर जिले में पड़ोसी राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात प्रशासनिक और पुलिस टीम ने (Illegal Paddy Transport) के एक मामले में लगभग 25 किलोमीटर तक पीछा कर उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही धान से भरी ट्रक को पकड़ा। ट्रक में करीब 750 बोरियां धान लोड थीं, जिन्हें बिना वैध दस्तावेजों के राज्य में खपाने की कोशिश की जा रही थी।

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के नेतृत्व में जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सघन निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अनुविभाग वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत सोमवार रात गिरवानी मार्ग पर बैरियर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को एक संदिग्ध ट्रक नजर आया। जब टीम ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे (Illegal Paddy Transport) की आशंका और प्रबल हो गई।

सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीर निधि नंदेहा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार वाड्रफनगर, तहसीलदार रघुनाथनगर, नायब तहसीलदार और पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। मध्यरात्रि में ही सघन सर्च अभियान शुरू किया गया और संभावित मार्गों, गांवों तथा जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई।

लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने अंततः पेंडारी क्षेत्र में अवैध धान से भरे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक में लदा लगभग 750 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया, जिससे (Illegal Paddy Transport) की पुष्टि हुई। ट्रक को वाड्रफनगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं चालक से पूछताछ कर इस अवैध परिवहन में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सख्त की गई है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर बैरियरों की संख्या बढ़ाई गई है और नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी नंदेहा ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी (Illegal Paddy Transport) से जुड़े मामलों में इस तरह की संयुक्त और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध धान परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

121 से अधिक प्रकरण, 78 वाहन जब्त

बलरामपुर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक 122 प्रकरणों में 15 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान 67 चारपहिया वाहन, एक ट्रक और 10 दोपहिया सहित कुल 78 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं चार व्यक्तियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। प्रशासन मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

You may have missed