IAS Posting : छत्तीसगढ़ में आईएएस पोस्टिंग लिस्ट जारी, इस जिले के कलेक्टर बदले गए, देखें आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों की नई पोस्टिंग लिस्ट जारी की है। इस सूची में तीन आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं।

सूची के अनुसार 2009 बैच की आईएएस किरण कौशल को समग्र शिक्षा के आयुक्त के रूप में तैनात (IAS Posting) किया गया है। साथ ही उन्हें पाठ्यपुस्तक निगम का प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे किरण कौशल अब शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों के साथ पाठ्यपुस्तक निगम की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
वहीं, 2009 बैच के आईएएस अवनीश कुमार शरण को नगर एवं ग्राम निवेश के आयुक्त और गृह निर्माण मंडल के अतिरिक्त प्रभार के साथ ही रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे RDA के प्रशासनिक संचालन में भी अवनीश शरण की भूमिका बढ़ जाएगी।
तीसरे अधिकारी के रूप में 2017 बैच के आईएएस आकाश छिकारा को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बस्तर के पद पर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में आवास एवं पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे। आदेश में कहा गया है कि यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इन पोस्टिंगों के बाद प्रशासनिक स्तर पर शिक्षा, विकास प्राधिकरण और बस्तर जिले के प्रबंधन में बदलाव नजर आएंगे।



