दुनिया

Ian Cardozo : मेजर जनरल इयान कार्डोज़ो के जीवन पर बन रही है फिल्म गोरखा कौन थे इयान कार्डोज़ो

मुंबई, नवप्रदेश। इयान कार्डोज़ो एक भारतीय सेना अधिकारी थे जिन्होंने 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान सैनिको के छक्के छुड़ा दिये थे। इस युद्ध में उनका एक पैर जख्मी हो गया था।

उन्होंने पैर को खुरकी से काट लिया था। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी सेना की कमान संभाली थी। उनकी इसी बहादुरी लिए उन्हें सेना मैडल से सम्मानित किया गया (Ian Cardozo) था।

इयान कार्डोज़ो का जन्म और परिवार : कार्डोज़ो का जन्म 7 अगस्त 1937 को बॉम्बे ,  बॉम्बे प्रेसीडेंसी , ब्रिटिश भारत में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम प्रिसिला कार्डोज़ो है। और उनके तीन बाटे अरुण, सुनीथ और विक्रम कार्डोजो (Ian Cardozo)  है।

फिल्म गोरखा  : गोरखा फिल्म मेजर जनरल इयान कार्डोज़ो के जीवन पर आधारित एक हिंदी भाषा फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मेजर जनरल इयान कार्डोज़ो  की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले है। फिल्म 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी सिनेमा घरो में दस्तक देने वाली है। फिल्म संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित की गई (Ian Cardozo) है।

Related Articles

Back to top button