देश

Exculsive : तीन माह ली सांप पालने की ट्रेनिंग, फिर पत्नी को kobra से डंसवाकर मार डाला,पहले रसेल वाइपर…

कोल्लम/ए.। एक असुर पति (husband) ने अपनी पत्नी को कोबरा सांप (kobra) से डंसवाकर मार डाला (kill wife)। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए पति ने बाकायदा तीन माह तक यू ट्यूब के जरिए सांप पालने की ट्रेनिंग ली। पुलिस ने आरोपी व उसे कोबरा (kobra) सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केरल के पथानाम्थिट्टा जिले के अडूर का है। आरोपी पति का नाम सूरज है और वह एक निजी बैंक में काम करता था।

तीन माह में दो बार छोड़ा पत्नी पर सांप, पहले लाया था रसेल वाइपर

इस मामले में पुलिस ने बताया कि जब सूरज के सास ससुर को सांप के काटे जाने से अपने बेटी की मौत की खबर मिली तो उन्हें उसके पति पर शक हो गया क्योंकि उनकी बेटी को सांप के काटने का तीन माह में यह दूसरा मामला था। इसके पहले सूरज ने अपनी पत्नी के बिस्तर पर रसेल वाइपर सांप छोड़ा था, लेकिन तब वह बच गई थी।

लिहाजा सूरज के सास-ससुर ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सूरज की नापाक साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस को सूरज के मोबाइल में जहरीले सांपों से जुड़ वीडियो मिले हैं, जो इन्हें हैंडल करने से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि जब पहली बार रसेल वाइपर से बात नहीं बनी तो उसने सपेरे के पास से कोबरा (kobra) लाया और इसे अपनी पत्नी के बिस्तर पर छोड़ा।

पत्नी डंसता रहा कोबरा और देखता रहा पति

यहीं नहीं इस असूर पति ने कोबरा को अपनी पत्नी को डंसते हुए दो बार देखा भी। इस तरह उसने अपनी पत्नी को कोबरा से डंसवाकर मार डाला (kill wife) । बाद में कोबरा को मार दिया गया। कोबरा व रसेल वाइपर दोनों ही बेहद जहरीली सांप हैं।

Related Articles

Back to top button