Uncategorizedछत्तीसगढ़शहर

डोंगरगांव में अधेड़ दंपति को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास

ग्राम कन्हारपुरी निवासी अशोक लेंझारे पत्नी उषा लेंझारे के साथ अज्ञात चार बदमाशों ने की घटना

राजनांदगांव/नवप्रदेश। जिले में एक भयानक घटना सामने आई है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी में हुई दिलदहला देने वाली घटना में घर में सो रहे पति-पत्‍नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत सामान्य है। पति की स्थिति गंभीर है। लगभग 70 प्रतिशत जल गया है।

पुलिस के मुताबिक कन्हारपुरी निवासी 50 वर्षीय अशोक लेंझारे अपनी पत्नी उषा लेंझारे 47 वर्ष के साथ थे। तभी अज्ञात चार बदमाश पहुंचे और पेट्रोल डालकर अशोक व उषा को जलाने का प्रयास किया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह जानकारी अनुसार घायल अशोक लेंझारे गांव में ही चिल्हर में पेट्रोल बेचने का काम करता है। सांकरदाहरा में भी उसकी एक दुकान है।

घटना के संबंध में ये भी जानकारी मिल रही है कि पेट्रोल डालकर जलाने से पहले घायल अशोक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है, जिसके कारण उसके सिर व अन्य हिस्से में चोंट के निशान हैं। मारपीट की घटना को देख पत्नी उषा बीच बचाव कर रही थी, तभी बदमाशों ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी, जिसमें अशोक के साथ पत्नी उषा भी झुलस गई। हालांकि उषा की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button