वक्फ बोर्ड के पास किस राज्य में कितनी संपत्ति है ? किस राज्य में सबसे अधिक संपत्ति ?

वक्फ बोर्ड के पास किस राज्य में कितनी संपत्ति है ? किस राज्य में सबसे अधिक संपत्ति ?

In which state does the Waqf Board have how much property? Which state has the most?

Waqf Board Property List

-भारत में वक्फ बोर्ड की संपत्ति, सच्चर समिति ने 2006 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत

नई दिल्ली। Waqf Board Property List: वक्फ बोर्ड भारत में तीसरी सबसे बड़ी भूमि का मालिक है। वक्फ बोर्ड वर्तमान में 9.4 लाख एकड़ में फैली 8.7 लाख संपत्तियों को नियंत्रित करता है। जिसकी अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ रुपये है। यह बोर्ड सशस्त्र बलों और भारतीय रेलवे के बाद देश का सबसे बड़ा भूस्वामी है। बोर्ड की 8.7 लाख संपत्तियों में से 3,56,051 वक्फ सम्पदा के रूप में पंजीकृत हैं। जिसमें 8,72,328 अचल और 16,713 चल संपत्तियां शामिल हैं।

सच्चर समिति ने 2006 में अपनी रिपोर्ट पेश की। जिसमें कहा गया कि अगर इन परिसंपत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इनसे कम से कम 10 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया जा सकता है। जो प्रतिवर्ष लगभग 12,000 करोड़ रुपये हो सकता है। समिति ने वक्फ प्रबंधन में सुधार के लिए कई उपायों की भी सिफारिश की है। जैसे कि केन्द्रीय वक्फ बोर्ड और प्रत्येक राज्य वक्फ बोर्ड (Waqf Board Property List) में दो महिला सदस्यों को शामिल करना। केन्द्रीय एवं राज्य वक्फ बोर्ड (Waqf Board Property List) में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए तथा वक्फ को वित्तीय लेखा परीक्षा के दायरे में लाया जाए।

वक्फ बोर्ड की 27 प्रतिशत संपत्ति अकेले उत्तर प्रदेश में

भारत में वक्फ बोर्ड की सबसे बड़ी जमीन उत्तर प्रदेश में है। जो वक्फ बोर्ड की कुल अचल संपत्ति का 27 प्रतिशत है। यहां कुल 2,32,547 अचल संपत्तियां हैं। इसके बाद पंजाब और पश्चिम बंगाल के पास 9 प्रतिशत भूमि है। तमिलनाडु के पास 8 प्रतिशत भूमि है, केरल, तेलंगाना और गुजरात के पास 5 प्रतिशत भूमि है। कर्नाटक में कुल अचल संपत्ति 7 प्रतिशत है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *